Iran-Syria-Iraq में एक साथ बमबारी, भारत में चुनाव के बीच मोदी के दोस्त ने किन शहरों को धुआं-धुआं कर दिया

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2024

इजरायल और ईरान में अब संघर्ष तेज हो गया है। तेज इसलिए क्योंकि अब इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान, सीरिया और इराक तीन देशों में एक साथ इजरायल ने एयरस्ट्राइक की है। येरुशेलम पोस्ट के अनुसार ईरान के इस्फ़हान, दक्षिणी सीरिया के अस-सुवेदा गवर्नरेट और बगदाद क्षेत्र और इराक के बबील गवर्नरेट में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। तीन देशों में हुए धमाकों से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये हमला इजरायल ने किया है। सीरियाई रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली हमलों से दक्षिणी सीरिया के अस्वेदा और दारा प्रांतों में सीरियाई सेना से संबंधित स्थलों को निशाना बनाया गया है। इराक के एरबिल और मौसूल के निवासियों के अनुसार उन्होंने लड़ाकू विमानों की आवाज सुनी है। ये धमाके ऐसे समय पर सुने गए जब इजरायल ने ईरान पर हमले का जवाब देने का वादा किया था। अब तेहरान से सारे फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Biden को सोचना पड़ेगा फिर एक बार, Iran पर प्रहार तो रूस करेगा पलटवार, रक्षा मंत्रायल ने चिट्ठी लिखकर जता दी मंशा

इज़राइल का कथित हमला 13 अप्रैल को ईरान द्वारा इज़राइल पर पहला सीधा हमला शुरू करने के कुछ दिनों बाद आया है। तेहरान ने इज़राइल पर 300 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए। ईरानी हमले सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक ईरानी दूतावास पर 1 अप्रैल को हुए इज़रायली हमले के जवाब में थे। एक अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ईरानी लक्ष्य परमाणु नहीं था। इस्फ़हान के वीडियो में क्षेत्र के आसमान में ईरानी हवाई सुरक्षा को सक्रिय दिखाया गया है। हमले की शुक्रवार सुबह एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, साथ ही उन्होंने वाल्ला को बताया कि इजरायल ने हमले के बारे में अमेरिका को पहले ही सूचित कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

रेहान वाद्रा की Bikaner House प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई गईं, Congress ने साधा निशाना

टाटा सिएरा #DARK एडिशन में क्या है खास? कीमत, इंजन और डिजाइन की पूरी जानकारी

Diljit Dosanjh के JLN Stadium कॉन्सर्ट को Delhi Police ने नहीं दी अनुमति

Mekedatu Project: 20 बोरहोल से सिर्फ जांच होगी, वन भूमि डायवर्जन नहीं, केंद्र से बोला कर्नाटक