हड्डियों को बनाना चाहते हैं मजबूत, तो करें यह आसान एक्सरसाइज

By मिताली जैन | Feb 13, 2022

हड्डियों का हेल्दी और मजबूत होना हर उम्र में व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। खासतौर से, ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज और रोकथाम के लिए आपको बोन हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए ना केवल खान-पान का ख्याल रखा जाना चाहिए, बल्कि व्यायाम भी उतना ही महत्वपूर्ण है। व्यायाम न केवल आपके हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है, बल्कि यह मांसपेशियों की ताकत, समन्वय और संतुलन भी बढ़ा सकता है और बेहतर समग्र स्वास्थ्य की ओर ले जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी हड्डियों को अधिक मजबूत बनाने में मदद करेंगे-

आप 1 से 5 पाउंड के डम्बल या फिर रेसिसटेंट बैंड के साथ बाइसेप कर्ल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे बैठकर या खड़े होकर किया जा सकता है।

- सबसे पहले अपने दोनों हाथों में एक डम्बल लें। या फिर रेसिस्टेंट बैंड को दोनों साइड से होल्ड करें।

- अब बैंड या वेट को अपनी छाती की ओर खींचें

- इसके बाद नीचे आएं। आप इसी तरह एक बार में आठ से दस बार इस एक्सरसाइज को करें।

- आप इस एक्सरसाइज के तीन सेट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए अमृत के सामान है जौ का पानी, रोजाना सेवन से दूर होंगी ये बीमारियाँ

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स आपके पैरों के सामने के हिस्से को मजबूत करने में मदद करता है। आप इसे घर पर ही बेहद आसानी से कर सकते हैं। 

- सबसे पहले अपने पैरों को हल्का फैलाएं। 

- आप धीरे-धीरे नीचे बैठने के लिए अपने घुटनों पर झुकें। 

- इस दौरान अपनी पीठ सीधी रखें और थोड़ा आगे झुकें।

- कुछ देर इसी अवस्था में रूकें। अब आप वापिस सामान्य स्थिति में लौट आएं।

- इसे आठ से दस बार करें। 

- आप अपनी क्षमतानुसार इसके तीन सेट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्किंग हैं तो इन टिप्स की मदद से रखें अपना ख्याल

बॉल सिट एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज ना केवल आपकी हड्डियों पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं, बल्कि इससे आपको बॉडी बैलेंसिंग में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे आपके पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। आप एक बिग बॉल के साथ इसका अभ्यास कर सकते हैं।

- सबसे पहले, अपने पैरों को फर्श पर सपाट रखते हुए एक्सरसाइज बॉल पर बैठें।

- अपना संतुलन बनाए रखते हुए अपनी पीठ को जितना हो सके सीधा रखें।

- यदि आप सक्षम हैं, तो अपनी भुजाओं को अपनी भुजाओं पर रखें और हथेलियां आगे की ओर हों।

- यदि संभव हो तो एक मिनट तक इस स्थिति में बने रहें। 

- अब खड़े हो जाओ और रेस्ट करो। इसके बाद व्यायाम को दोबारा दोहराएं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर

FIFA World Cup में फिर टूटा Morocco का दिल, Mbappé-Dembélé के गोल से France ने 2-0 से रौंदा