हरियाणा के किसानों को 300 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी : Nayab Singh Saini

By Prabhasakshi News Desk | Nov 16, 2024

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने ‘गुरु नानक जयंती’ के मौके पर राज्य के किसानों के लिए बोनस मद में 300 करोड़ रुपये की किस्त जारी की। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 2.62 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की गयी। सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ऊपर रखते हुए खरीफ-2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में उत्पादित होने वाली कृषि और बागवानी फसलों पर 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का निर्णय लिया था।

तीसरी किस्त के रूप में शेष 4.94 लाख किसानों के बैंक खातों में अगले 10 से 15 दिन में 580 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक और पहल करते व्हाट्सएप के माध्यम से 40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये जाने की शुरूआत की। यह कदम कार्ड छपने में देरी के कारण पैदा हुई दिक्कतों को दूर करने के लिए उठाया गया। कार्ड वितरण में देरी के कारण किसान समय पर सिफारिशों पर अमल नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब, मृदा परीक्षण के परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर ‘अपलोड’ होते ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड सीधे किसानों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएंगे।

प्रमुख खबरें

22 मई की वो दोपहर, बंग भवन का सन्नाटा... और सिर्फ 13 दिनों में बिखर गई पूरी पार्टी! TMC में दो फाड़ की इनसाइड स्टोरी

Obsession के क्लाइमेक्स से जुड़ेगी Anything But Ghosts की कहानी, एरॉन पॉल मचाएंगे तहलका!

कावेरी पर Congress में तूफान: Mekedatu पर दो राज्यों के बीच उलझी पार्टी, राष्ट्रीय एकता पर सवाल

Modi 10 June को रचने जा रहे हैं सबसे बड़ा इतिहास, भारतीय लोकतंत्र के नये रिकॉर्ड को देखकर दुनिया कह उठेगी वाह