आज से होगी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगना शुरू, जानिए तीसरी खुराक से जुड़े हर सवाल का जवाब

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 10, 2022

देश में कोरोना वायरस वायरस के मामलों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने प्रिकॉशन डोज़ लगाने की घोषणा बीते दिनों की थी। यह प्रिकॉशन डोज आज से हेल्थ वर्कर और 60 से  ज्यादा उम्र वालें लोगों जिन्हें कोई comorbidity है, उन्हें लगाई जाएगी। इस बूस्टर डोज को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे कौन सी वैक्सीन लगाई जाएगी? क्या वैक्सीन लगवाने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा या नहीं? बूस्टर डोज को कितने समय बाद लिया जा सकता है? आइए इस खबर में हम भी सवालों के जवाब ढूंढते हैं।

आपको बता दें इस बारे में भारत सरकार पहले यह कह चुकी है कि जिन लोगों को भी बूस्टर डोज लगने जा रही है, उन्हें इस दौरान वही वैक्सीन लगाई जाएगी जो उन्हें पहली दो डोज़ के दौरान लगाई गई थी। यानी अगर आपको पहली दो डोज़ के दौरान कोवैक्सीन लगाई गई थी तो बूस्टर डोज में भी आपको कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।

रजिस्ट्रेशन का मसला?

 स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जो भी बूस्टर डोज या प्रिकॉशन डोज लगवाने जा रहा है उसे दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बूस्टर डोज लगवाने वालों के पास दो ऑप्शन होंगे, पहला तो यह कि वह कोविन ऐप से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। कोविन ऐप पर तीसरी डोज को लेकर भी नया फीचर ऐड कर दिया गया है। वैक्सीन लगवाने वालों के पास दूसरा ऑप्शन यह होगा कि, वो सीधे वैक्सीन सेंटर जाकर भी टीका लगवा सकते हैं।

कितने वक्त बाद लगेगी प्रिकॉशन डोज़?

बूस्टर डोज लगवाने का समय 9 महीने रखा गया है। इसे ऐसे समझिए जैसे कि आपको कोरोना की दूसरी डोज़ 9 महीने पहले लगी थी तो आप प्रिकॉशन डोज़ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको वैक्सीन लगवाए 9 महीने से कम हुआ है तो आप बूस्टर डोज लगवाने के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

 वैक्सीन लगवाते समय दिखाना होगा कोई सर्टिफिकेट?

अगर आपकी उम्र 60 के ऊपर है और आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको बिना किसी रजिस्ट्रेशन या  सर्टिफिकेट दिखाए वैक्सीन लग जाएगी। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जरूर जोड़ा है कि तीसरी डोज लेने से पहले आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

तीसरी डोर लगवाने के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट?

अगर आपने तीसरी डोज ले ली है तो आपको रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उसमें आपके वैक्सीन लगवाने से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

हेल्थ केयर वर्कर्स के परिवार को भी लगेगी बूस्टर डोज?

 हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तो प्रिकॉशन डोज दी जाएगी। लेकिन उनके परिवार में से किसी को भी प्रिकॉशन डोज नहीं लगेगी। आपको बता दें कि, फ्रंटलाइन वर्कर्स के अंदर स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और दूसरे सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

 कौन से कागज जाने होंगे वैक्सीन सेंटर पर?

 अगर आप बूस्टर डोज या प्रिकॉशन डोज लेने जा रहे हैं तो अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, या कोई अन्य पहचान पत्र साथ जरूर ले लें। इन्हीं पहचान पत्र के आधार पर आपको वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा