नेपाल ने चीन सीमा व्यापार मार्ग को फिर से खोला, 6 महीने से था बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

काठमांडू। नेपाल ने सोमवार को छह महीने बाद चीन के साथ अपने सबसे महत्वपूर्ण सीमा व्यापार मार्ग को फिर से खोल दिया। कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। नेपाली अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। चीन और नेपाल के बीच सीमा पार व्यापार के लिये दो प्रमुख मार्ग हैं। इनमें से एक है रासुवागाढी- केरुंग सीमा पार केन्द्र।दूसरा सीमापार व्यापार मार्ग तातोपाणि- झांगमू है जिसे दो महीने बंद रखने के बाद मार्च अंत में खोल दिया गया था। अधिकारी ने कहा फिलहाल दोनों देशों के बीच केवल एक तरफ से माल परिवहन की शुरुआत की गई है।तिब्बत के केरुंग में जो माल अटका हुआ था वह सोमवार को खोले गये सीमा बिंदु से अब नेपाल में पहुंचने लगा है। उन्होंने कहा कि रासुवागाढी सीमा बिंदु को अभी केवल एक तरफा माल के लिये खोला गया है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत