सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में हेरोइन ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर में हेरोइन लेकर आ रहे पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने कहा कि उसने ड्रोन से हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए और सीमा पार से तस्करी की कोशिश को नाकाम किया।

इसे भी पढ़ें: चेतक के साथ मिलकर महाराणा प्रताप ने अकबर से लिया था लोहा, जानें हल्दीघाटी के युद्ध के बारे में

बीएसएफ (पंजाब फ्रंटियर) ने ट्वीट किया, ‘‘फ्रंटियर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम से तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की ओर से आ रहे इस ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी कर गिरा दिया। ड्रोन से एक बैग में नौ पैकेट बरामद किए गए, जिनमें हेरोइन (10.670 किलोग्राम) होने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना