विशेष परिवार में पैदा हुए सिंधिया, इसलिए किसानों का दर्द नहीं समझ पाए- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Oct 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश काग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य संधिया विशेष परिवार में पैदा हुए इसलिए किसानों का दर्द नहीं समझ पाए और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को अलोकतांत्रित तरीके से गिरा दिया गया। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया परिवार का इतिहास गद्दरी से लिखा हुआ है। इनके तीन सौ साल के इतिहास में सबने गद्दारी कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ गद्दारी, डी.पी. मिश्रा की सरकार गिराने के लिए गद्दारी और अब जमीनों कब्जानें के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के साथ गद्दारी की है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ग्वालियर-चंबल की जमीन शूरवीरों से भरी पड़ी है 03 नवम्बर को जब उप चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे और 10 नवम्बर को जब चुनाव परिणाम आएगा तो सिंधिया चारों खाने चित दिखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने कहा किसान विरोधी काला कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं होने दूँगा

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मुरैना में ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते है कि मुझे महाराज सिधिया कहो, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है उन्हें समझ लेना चाहिए कि अब लोकतंत्र है राजशाही खत्म हो गई। हम बाबा साहब आम्बेडकर को नमन करते है जिन्होंने सबको समानता के लिए संविधान में प्रावधान किए। जिसे भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर खत्म करने पर तुली है। सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान होलकर राज घराने से जुड़े खासगी ट्रस्ट पर तो बात करते है लेकिन सिंधिया परिवार से जुड़े देव स्थान ट्रस्ट के बारे में क्यों भूल जाते है। जिसको लेकर उन्हीं के पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने सिंधिया परिवार पर भूमाफिया होने के आरोप लगाए थे। 

वही इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी ने कह दिया है कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद मंडी एक्ट का काला कानून लागू नहीं होगा। जीतू पटवारी ने  ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष परिवार में पैदा हुए इसलिए किसानों का दर्द नहीं समझ पाए, किसान कर्जमाफी का पूरा पैसा खा गए। उन्होनें कहा कि किसानों की मंडी बंद कर भाजपा विधायकों की मंडी लगा रही है जहाँ विधायकों की खरीद फरोख्त हो रही है लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया की लोकप्रियता इतनी है कि अब उनकी सभाएं नुक्कड सभाओं पर आकर टिक गई है। 

इसे भी पढ़ें: जमीन अतिक्रमण के आरोपों पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, संपत्ति 300 वर्षों से परिवार के पास

जीतू पटवारी ने कहा कि होलकर रियासत के खासगी ट्रस्ट और सिंधिया परिवार से जुड़े देव स्थान ट्रस्ट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग-अलग मापदंड क्यों अपना रहे है। दोनों ट्रस्टों की जाँच होनी चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने जो आरोप सिंधिया परिवार पर जमीन हथियाने के लगाए थे उसकी जाँच होनी चाहिए। क्योंकि आपके नेता प्रभात झा ने कहा था कि इनसे बड़ा भूमाफिया पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में हीं है तो फिर शिवराज सरकार मौन क्यों है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपारी हाथ में लेकर शपथ दिलवा रहे है गद्दरों को जीतवाने के लिए, भाजपा कार्यकर्ता यह जानता है कि जो पाप उन्होंने किया उसमें कार्यकर्ता को भी भागीदार बनाना चाहते है। जीतू पटवारी ने कहा कि उप चुनाव के बाद कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने वाली है हम हर उस बात की जाँच करवाएगें जो जनता के साथ अन्याय भाजपा और सिंधिया ने मिलकर किया है।    

प्रमुख खबरें

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन

रेप के दोषी Gurmeet Ram Rahim फिर 21 दिन की फर्लो पर बाहर, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से मिली राहत पर छिड़ा विवाद

Marathwada में बारिश की कमी से Sowing Area 3.5 लाख हेक्टेयर घटा, सोयाबीन पर जोर

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के खिलाफ Trump ने शुरू किया Operation Economic Outcast, India-China पर भी पड़ेगा बड़ा असर!