बाउचर ने कहा-ऑस्ट्रेलिया में हमारे तेज गेंदबाजों के लिए अधिक अनुकूल परिस्थितियां होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया की पिचें उनके तेज गेंदबाजों के अनुकूल होंगी लेकिन उन्हें इस महीने शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में नतीजे हासिल करने के लिए आक्रामक होने की जरूरत है। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बाउचर ने यह भी माना कि लगातार दौरों के बाद खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा रखना महत्वपूर्ण होगा। बाउचर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के हालात हमारे तेज गेंदबाजों के अधिक अनुकूल होंगे। हमारे पास कुछ अच्छी गति और उछाल हासिल करने वाले गेंदबाज हैं इसलिए हमें वहां आक्रामकता बनाए रखने की जरूरत है।’’

बाउचर ने कहा, ‘‘टी20 में खिलाड़ियों को तरोताजा रखना महत्वपूर्ण है। हम इंग्लैंड के लंबे दौरे से सीधे भारत आए हैं, कुछ खिलाड़ी कैरेबियाई लीग में भी खेल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रखना प्रबंधन और मेरे लिए महत्वपूर्ण होगा।’’ पूरी तरह से मजबूत टीम उतारने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय दोनों श्रृंखला में 1-2 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे वनडे में सात विकेट की हार के दौरान मेहमान टीम सिर्फ 99 रन पर ढेर हो गई।

प्रमुख खबरें

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार