Box office collection Report | परम सुंदरी, कुली, वॉर 2 और नरसिम्हा महावतार का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2025

इन दिनों कई फ़िल्में सिनेमाघरों में धूम मचा रही हैं। इनमें 'परम सुंदरी', 'कुली', 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। रविवार सभी फ़िल्मों के लिए अच्छा दिन रहा क्योंकि लगभग सभी फ़िल्मों ने 31 अगस्त को अच्छी कमाई की। आइए जानते हैं कि इन फ़िल्मों ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

कुली

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। पहले दिन 65 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 41.85 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही इस फिल्म की कुल कमाई 279 करोड़ रुपये हो गई है।

वॉर 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' की कमाई में कमी आ रही है, हालांकि वीकेंड पर फिल्म को कुछ फायदा हुआ है। 14 अगस्त को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए। 'वॉर 2' ने 18 दिनों में कुल 234.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शुरुआत में 'कुली' और 'वॉर 2' फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालाँकि, अब 'वॉर 2', 'कुली' से पीछे रह गई है।


महावतार नरसिम्हा

एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 38 दिन हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को लगभग 3.2 करोड़ रुपये कमाए। 'महावतार नरसिम्हा' का अब तक का कुल कलेक्शन 244.3 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रमुख खबरें

Election Commission विवाद पर Congress Working Committee मंगलवार को तय करेगी रणनीति

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान