ब्रिटेन के मुक्केबाज आमिर खान ने पाक क्रिकेट टीम की मदद करने की पेशकश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

मैनचेस्टर। खराब दौर से गुजर रही पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को ब्रिटेन के मुक्केबाज आमिर खान ने मदद करने पेशकश करते हुए कहा कि वह फिटनेस और एकाग्रता बढाने में टीम की मदद कर सकते हैं। पाकिस्तानी मूल के इस मुक्केबाज ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में रविवार को भारत से टीम को 89 रन से मिली शिकस्त के बाद मदद की पेशकश की। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फिटनेस और मजबूती बनाये रखने के लिए सुझाव देने पर मुझे खुशी होगी। मैं टीम को खाना, डाइट और प्रशिक्षण जैसी चीजों के बारे में बता सकता हूं। टीम के पास कौशल है लेकिन उन्हें फिटनेस और एकाग्रता पर ध्यान देना होगा। आमिर का जन्म और लालन-पालन मैनचेस्टर में हुआ है। उन्होंने ब्रिटेन के लिए ओलंपिक में रजत पदक जीता है। वह पेशेवर सर्किट में विश्व चैम्पियन हैं। 

इसे भी पढ़ें: इंडिया ओपन मुक्केबाजी : मैरीकॉम, सरिता का आखिरी दिन स्वर्ण पदक

पेशेवर सर्किट में आमिर का अगला मुकाबला भारत के नीरज गोयत से है। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट में मिली हार का बदला अगले महीने जेद्दाह में होने वाले मुकाबले में लेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि  पाकिस्तान आईसीसी विश्प कप में भारत से हार गया। मैं इस हार का बदला लूंगा और नीरज गोयत के खिलाफ सऊदी अरब में होने वाले आगामी मुकाबले में उन्हें हराउंगा। डब्ल्यूबीसी एशिया खिताब के पूर्व विजेता गोयत ने भी ट्विटर के जरीये आमिर को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सपने देखते रहो आमिर खान। तुम मेरे साथ भारत की जीत देखोगे।

प्रमुख खबरें

Ind W vs Zim W: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के तूफानी खेल से भारत ने जीती T20I सीरीज

गैरसैंण सत्र में Congress का विधानसभा घेराव नकारात्मक राजनीति का हिस्सा: Mahendra Bhatt

IOA Athletes Commission चुनाव: 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में PV Sindhu और हरमनप्रीत सिंह शामिल

वैश्विक आतंकी Muhammad Sarwar की लाहौर में मस्जिद जाते समय गिरकर मौत