राष्ट्रीय खेलों में मुक्केबाजी: लवलीना ने जीता स्वर्ण, थापा को रजत से करना पड़ा संतोष

By Prabhasakshi News Desk | Feb 07, 2025

देहरादून । तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 75 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि छह बार के एशियाई चैंपियन शिव थापा ने पुरुषों के 63.5 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया।  पेरिस ओलंपिक के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही असम की लवलीना ने तीनों दौर में चंडीगढ़ की युवा प्रतिद्वंद्वी प्रांशु राठौड़ पर एकतरफा 5-0 की जीत दर्ज की। थापा को पुरुषों के लाइट वेल्टरवेट (63.5 किग्रा) वर्ग के फाइनल में निराशा का सामना करना पड़ा।

दिन के अन्य मुकाबलों में सेना के मंडेंगबाम सिंह ने पुरुषों के फ्लाईवेट (51 किग्रा) वर्ग में चंडीगढ़ के अंशुल पूनिया को 4-1 खंडित फैसले से हराया। महिलाओं के बैंटमवेट वर्ग में मध्य प्रदेश की दिव्या पंवार ने उत्तर प्रदेश की सोनिया लाठेर को 4-1 से शिकस्त दी। स्थानीय मुक्केबाज निवेदिता कार्की ने हरियाणा की कल्पना को हराकर महिलाओं की फ्लाईवेट (50 किग्रा) स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। पूर्व युवा विश्व चैंपियन असम की अंकुशिता बोरो ने महिलाओं की वेल्टरवेट (66 किग्रा) स्पर्धा में उत्तराखंड की काजल को सर्वसम्मत फैसले से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

Politics में आने से पहले युवा अनुभव लें, Pramod Sawant ने दी सलाह

BJP के नए पदाधिकारियों से मिले PM Modi, जीत का दिया मंत्र, Youth पर रहेगा फोकस

Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान

Kolkata में 25 होटलों को KMC ने भेजा Fire Safety नोटिस, सील करने की दी चेतावनी