वीडियो बनाने के लिए लड़का ट्रेन के डिब्बे के ऊपर चढ़ा, करंट लगने से हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक स्कूली छात्र सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के वास्ते वीडियो बनाने के लिए ट्रेन के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया जहां बिजली के तार से करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 15 वर्षीय प्रेम पांचाल सोमवार की शाम को साबरमती यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। इसी बीच, वह ऊपर से जा रहे उच्च वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आ गया। उन्होंने बताया, “वह अपने दोस्त के साथ रनिप इलाके से आया था।

इसे भी पढ़ें: महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने प्लेन की हुई आपातकाल लैंडिंग, जांच में निकली गैस प्रोब्लम

करंट का झटका इतना जोर का था कि प्रेम पांचाल उछल कर जमीन पर आकर गिरा और तत्काल उसकी मौत हो गई। उसके दोस्त ने बताया कि पांचाल डिब्बे की छत पर चढ़ा था, क्योंकि उसे अपने फोन से वीडियो शूट करके इंस्टाग्राम पर डालना था।” अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और घटना की छानबीन की जा रही है।

प्रमुख खबरें

हनुमान प्रतिमा ने ट्रंप को हराया! 36 साल बाद अमेरिका में मचा हड़कंप

Dhanteras पर सोने-चांदी की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान, GJC ने दी जानकारी

Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले

तमाम आपत्तियां खारिज, BJP उम्मीदवार Hardeep Singh Puri निर्विरोध पहुंचे Rajya Sabha