Greater Noida में विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय लड़का घायल, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

ग्रेटर नोएडा में एक विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय एक लड़का गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल बच्चे को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित सुनील प्रजापति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 30 नवंबर की देर रात जारचा थाना क्षेत्र के नगला चमरू गांव के सतीश की बेटी की शादी में खैरपुर से बारात आई थी।

इस दौरान कुछ बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी और उनका बेटा कृष (10) गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मौके से एक हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Spider-Man का आखिरी सफर: Beyond the Spider-Verse की रिलीज डेट कन्फर्म, जून 2027 में मचेगा तहलका!

Nari Shakti Act पर पहली महिला राष्ट्रपति का समर्थन, Pratibha Patil बोलीं- PM Modi का प्रयास सराहनीय

RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट

Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?