ठाणे में झगड़े के बाद लड़के ने किशोरी को आग लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में झगड़े के बाद एक किशोर ने 17 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर उसके ही घर में आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को बालकुम इलाके में हुई। पीड़िता का इलाज चल रहा है जो लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर है। कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण माने ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी, किशोरी का दोस्त था।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा उस पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह हमला कथित तौर पर दोनों के बीच पहले हुए झगड़े के कारण किया गया।

उन्होंने बताया कि किशोर ने लड़की के घर जाकर कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी। लड़की के शोर मचाने के बावजूद, आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा और उसने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद आरोपी लड़की को ठाणे के सरकारी अस्पताल ले गया जहां से उसे बाद में उपचार के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद किशोर को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उसे रिमांड होम में रखने का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि कपूरबावड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Lok Sabha में भारी हंगामा, कागज उछालने पर Congress के 7 समेत 8 सांसद पूरे Budget Session से निलंबित

फैशन या नग्नता? Grammy 2026 में Chappell Roan के गाउन ने मचाया तहलका, ट्रोलर्स बोले- सिर्फ अटेंशन पाने का ड्रामा!

Uttar Pradesh | शाहजहांपुर के होटल में संदिग्ध हालत में मिला सिविल इंजीनियर का शव, कमरे से शराब की बोतलें बरामद

7 साल से जेल में बंद Kuldeep Sengar की किस्मत का फैसला, Delhi High Court में अब होगी रोज़ सुनवाई