Ira Khan को फिल्मी अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, इंटरनेट पर वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

By एकता | Sep 23, 2022

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान एक बार फिर से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खिया बटोर रही हैं। दरअसल, आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली है। दोनों लव बर्ड्स अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीते दिन नुपुर ने बेहद ही फ़िल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड आयरा को शादी के लिए प्रपोज किया और स्टार किड ने बिना देर किए हामी भर दी। इस खास पल का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसे खुद आयरा ने शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में काम कर चुके इस पाकिस्तानी अभिनेता पर आया Ameesha Patel का दिल! इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

आयरा खान और नुपुर शिखरे का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। स्टार किड के फैंस उनके इस तगड़े सरप्राइज से काफी खुश नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर बधाईया दे रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी आयरा की इस वीडियो पर रियेक्ट किया है। फातिमा सना शेख ने कमेंट किया, 'ये अभी तक की सबसे प्यारी चीज मैंने देखी है, नूपुर तुम कितने फिल्मी हो।' फातिमा के अलावा हुमा कुरैशी, रिया चक्रवर्ती, सान्या मल्होत्रा और अन्य वेलेब्स भी कपल को बधाईया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

प्रमुख खबरें

वन्देमातरम् को लेकर संग्राम क्यों? क्या कांग्रेस जिन्ना के मार्ग पर जा रही है?

Bhojshala विवाद: अदालत के आदेश के उल्लंघन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया Dhar बंद

अंतरिक्ष में भारत की निजी शक्ति एवं वैज्ञानिक सामर्थ्य की उड़ान

Uttarakhand बना देश का पहला राज्य, CM Dhami ने सेवा पूरी कर लौटे अग्निवीरों के लिए Agniveer Employment Cell का किया ऐलान