Health Tips: महिलाओं के लिए ब्रा की स्ट्रेप बन रही मुसीबत की वजह, जानिए यह कैसे हेल्थ को पहुंचा रहा नुकसान

By अनन्या मिश्रा | Sep 01, 2023

अगर आपको भी कंधे, पीठ व गर्दन में अकड़न महसूस होती है। अगर आप भी काम करते समय दर्द के कारण असहज महसूस करती हैं। तो आपको सबसे पहले अपनी ब्रा की तरफ ध्यान देना चाहिए। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि पीठ दर्द और ब्रा का क्या कनेक्शन है। तो बता दें कि आपके दर्द का कारण ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम हो सकता है। अगर आपको इसके बारे में नहीं मालूम है तो परेशान ना हों। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम के लक्षण और बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम

परफेक्ट फिगर और फिटिंग के चक्कर में कई बार महिलाएं इतनी टाइट ब्रा पहन लेती हैं कि उसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। लेकिन इस बारे में उनको खबर तक नहीं होता है। हालांकि भले ही यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे। लेकिन ज्यादा टाइट और गलत साइज की ब्रा पहनने से आपको कंधे, पीठ और गर्दन पर अकड़न महसूस हो सकता है। इसे ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। मेडिकल भाषा में इसको कॉस्टोक्लेविकुलर सिंड्रोम के रूप में भी जाना जाता है।

जिस तरह से गलत ब्रा पहनने से पीठ पर लाल निशान व दाग पड़ जाते हैं। उसी तरह से गलत साइज की ब्रा पहनने से कंधो और गर्दन में तेज दर्द हो सकता है। यह समस्या खासकर ऐसी महिलाओं के साथ होती है। जिनका ब्रेस्ट हैवी होता है। अगर वह पतली स्ट्रिप वाली टाइट ब्रा पहनती हैं, तो ब्रा पर उनके ब्रेस्ट का सारा भार आ जाता है। जिसके कारण ब्रा की स्ट्रैप कंधे से खिचने लगती है और उन पर ज्यादा दबाव डालती है। इस वजह से इंटरनल टिशू क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम से होने वाली समस्या

फिजिकल एक्टिविटी करने के बाद दर्द बढ़ जाना।

गर्दन और कंधों में तेज दर्द होना।

आपकी नर्व डैमेज हो सकती है।

भारी सामान उठाने में परेशानी होना।

कंधों में झुनझुनी महसूस होना।

मांसपेशियां कमजोर हो सकती है।

प्रभावित क्षेत्र में अकड़न और थकान होना।

ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम से बचाव

स्ट्रैपलेस और अपने साइज की ब्रा पर स्विच करें।

योगा और एक्सरसाइज करें।

दर्द दूर करने के लिए 10 मिनट तक सिकाई करें।

दर्द बढ़ने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

कंधों पर कुछ भी भारी सामान उठाने से बचें।

कुछ दिनों तक कम देर के लिए ब्रा पहनें।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर