लगातार टल रही शूटिंग के कारण बढ़ा ‘ब्रह्मास्त्र’ का बजट, रणबीर-आलिया-अयान ने लिया बड़ा फैसला

By रेनू तिवारी | May 05, 2020

करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी समय से चर्चा में हैं। सुर्खियों में रहने की वजह है कि फिल्म मे पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। दोनों का रियल लाइफ रिश्ता तो सभी को पता है लेकिन पर्दे पर दोनों की जोड़ी कैसी है इसका इंतजार फैंस कर रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर सहित अमिताभ बच्चन भी हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन आर्यन मुखर्जी कर रहे हैं। 

फिल्म ब्रह्मास्त्र को बनाने का फैलसा 2018 में लिया गया था। फिल्म लगातार लंबे समय से टलती जा रही हैं। किसी तरह हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू भी की गई तो देश में कोरोना का संकट आ गया और एक बार फिर सब कुछ टल गया। लगातार फिल्म में देरी के कारण फिल्म का बजट काफी बढ़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि करण जौहर ने फिल्म के बजट पर एक बार फिर चर्चा चाहते हैं। करण ने जितना सोचा था उससे दो गुना पैसा अब तक इनवेस्ट किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन की अपील- थिएटर का सम्मान करें, ऑनलाइन फिल्में न रिलीज करें

खबरें है कि फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट और निर्देशक आर्यन मुखर्जी अपनी फीस में कटौती करेंगे। फीस में कटौती की बात कहने पर ले करण ने कहा है कि आप फिल्म के प्रोफिट में शेयर ले सकते हैं। फिल्म को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि ये फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज होगी लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी काफी बाकी है लॉकडाउन के कारण वह काफी टल गई हैं इल लिए फिल्म को भी आगे के लिए टाल दिया गया हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश