ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल, वीकेंड पर दुनियाभर में कमाए 160 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

 मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में टिकट बिक्री से कुल 150 करोड़ रुपये कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। नौ सितंबर को रिलीज हुई बड़े बजट की इस फंतासी और साहसिक फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में अदालत आज सुना सकती है फैसला, वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई

फिल्म में एक्शन, रोमांस, ड्रामा है और सभी आयु वर्गों के लिए भव्य विजुअल इफेक्ट्स के साथ यह एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है।’’ अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े बजट से तैयार की गई है। अभिभूत मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘‘प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है दुनिया में। इस सप्ताहांत सिनेमाघरों में प्यार बरसाने के लिए हमारे सभी दर्शकों का धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस