‘ब्रह्मास्त्र’ अपनी शैली की मूल फिल्म है, न कि ‘सुपरहीरो’ फिल्म : रणबीर कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि जबतक कोई शख्स जोखिम नहीं उठाता, तबतक वह अगले स्तर पर नहीं जाता है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह बहुत सारी नहीं, बल्कि अच्छी फिल्में करना चाहते हैं, जिसमें वक्त लगता है। कपूर की ‘ ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ नाम से फिल्म आ रही है। इस फिल्म के बारे में अभिनेता ने कहा कि इसे किसी एक शैली का बताना मुश्किल है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी हैं। यह कपूर के करियर की संभवत: सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म भी है जिसमें वह आधुनिक काल के दिव्य नायक की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: हद से ज़्यादा बोल्ड ड्रेस पहनकर पति के साथ घूमने निकलीं मौनी रॉय, तस्वीरें देख मचल उठेगा मन

कपूर ने फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले कहा, “यह ‘मार्वल’ फिल्म नहीं है। अपनी शैली की मूल फिल्म है। हम ‘ब्रह्मास्त्र’ की दुनिया में बनी किसी भी फिल्म से तुलना नहीं कर सकते हैं। मैं बहुत फिल्में देखता हूं और मैंने लगभग हर फिल्म देखी है। इस जैसी कोई फिल्म नहीं है।” उन्होंने कहा, “ जब हमने फिल्म शुरू की थी तो दुर्भाग्य से फिल्म को ‘सुपरहीरो’ वाली फिल्म के तौर पर बताया जाने लगा… यह ‘सुपरहीरो’ फिल्म नहीं है। ‘फैंटेसी-एडवेंचर’ फिल्म है और जो किरदार मैं निभा रहा हूं, उसके पास दैवीय शक्तियां हैं।” कपूर ने कहा कि यह फिल्म का पहला हिस्सा है और बाद की फिल्मों के ‘सुपरहीरो’ होने की संभावना हो सकती है। इस फिल्म के तीन भाग बनने हैं। अभिनेता के मुताबिक, वह और मुखर्जी प्रेम कहानी पर फिल्म बनाकर आसानी से पैसा कमा सकते थे लेकिन उन्होंने एक अलग रास्ता चुना। मुखर्जी ने कपूर अभिनीत ‘ वेक अप सिड’ और ‘यह जवानी है दीवानी’ का भी निर्देशन किया था। कपूर ने अपने बांद्रा स्थित घर ‘वास्तु’ में दिए एक साक्षात्कार में कहा, “ फिल्म बनाना आसान नहीं है। अयान ‘यह जवानी…’ के बादप्रेम कहानी पर एक ओर फिल्म बनाकर बहुत पैसा कमा सकता था। मुझे मेरे करियर में एक और बहुत कामयाब मिल सकती थी। लेकिन उसने जोखिम उठाया और जबतक आप जोखिम नहीं उठाते हो आप दूसरे स्तर पर नहीं पहुंच सकते हो।” 

प्रमुख खबरें

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार