रूसी तेल से ब्राह्मण कमा रहे मुनाफा, ट्रंप के करीबी अब भारत पर हमले के निचले स्तर पर पहुंचे

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत पर रूस-यूक्रेन युद्ध की कीमत पर मास्को से सस्ता तेल आयात करके और शोधन के बाद यूरोप के खरीदारों को बेचकर मुनाफ़ा कमाने का आरोप लगाया है। भारत के खिलाफ एक नए बयान में नवारो ने कहा कि "ब्राह्मण" भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफ़ा कमा रहे हैं और इसे "रोकना" ज़रूरी है। व्यापार सलाहकार ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि भारतीय नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कैसे सहयोग कर रहे हैं, जब वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। ट्रम्प प्रशासन के व्यापार और विनिर्माण मामलों के वरिष्ठ सलाहकार नवारो ने कहा इसलिए मैं बस इतना कहूँगा कि भारतीय लोग, कृपया समझें कि यहाँ क्या हो रहा है। आपने देखा होगा कि ब्राह्मण भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफ़ा कमा रहे हैं। हमें इसे रोकना होगा। 

नवारो लगातार भारत पर निशाना साध रहे हैं

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और टैरिफ नीतियों को लेकर वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच संबंधों में आई भारी गिरावट के बाद, नवारो पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत पर निशाना साध रहे हैं। नवारो से चीन द्वारा रूसी तेल की खरीद और क्या भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लागू करना पुतिन को "घुटन" देने के लिए पर्याप्त है, इस बारे में पूछा गया था। ठीक है, एक बात स्पष्ट कर दूँ, भारत पर अभी हमारे टैरिफ़ 50 प्रतिशत हैं, लेकिन चीन पर भी हमारे टैरिफ़ 50 प्रतिशत से थोड़े ज़्यादा हैं। तो सवाल यह है कि हम खुद को नुकसान पहुँचाए बिना इसे कितना और बढ़ाना चाहेंगे?

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस