ब्रांड आंध्र की छवि हुई धूमिल, अडानी मामले में चंद्रबाबू नायडू का बयान, कही यह बात

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2024

अमेरिका में गौतम अडानी को दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य पर लगे आरोपों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार के पास अभियोग रिपोर्टें हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी। नायडू ने कहा कि जब से उनकी तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में आई है, वह 2019 से 2024 तक वाईएसआरसीपी शासन के दौरान कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा कर रही है। नायडू ने विधानसभा में कहा कि मेरे पास अमेरिका में दायर अभियोग की सभी रिपोर्टें हैं। हम उनका अध्ययन करेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। हम बताएंगे कि हम क्या कार्रवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: America on India in Adani Case: भारत तो यार है हमारा, अडानी पर राष्ट्रपति का चौंकाने वाला बयान

राज्य सरकार ने बिजली खरीदने के लिए SECI के साथ एक समझौता किया था। एपी बिजली वितरण कंपनियों और अदानी समूह सहित किसी भी अन्य संस्थाओं के बीच कोई सीधा समझौता नहीं है। इसलिए, अभियोग के आलोक में राज्य सरकार पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी