ब्राजील में कोविड-19 से 1,00,000 की मौत, हर हर दिन हो रही 1,000 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आने के पांच महीने बाद शनिवार को 1,00,000 के करीब पहुंच गई। इस वैश्विक महामारी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। 21 करोड़ की आबादी वाले देश में मई के बाद से इस महामारी से हर दिन 1,000 से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं और शुक्रवार रात तक कुल 99,572 लोगों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के कुल 2,962,442 मामले आए हैं। संक्रमण और मौत के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य कई देशों की तरह यहां भी पर्याप्त जांच के अभाव में मामलों की वास्तविक संख्या एवं मौत के सही आंकड़े सामने नहीं आए हैं। खुद कोरोना वायरस की चपेट में आए राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो इस बीमारी के असर के बारे में लगातार संशय में रहे हैं और अर्थव्यवस्था पर लगाई पाबंदियों को हटाने के पैरोकार रहे हैं। वह अक्सर भीड़ में नजर आए और कई बार तो बिना मास्क लगाए नजर आए।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज