पर्यावरण सुरक्षा के मामले में ब्राजील दुनिया का कर्जदार नहीं है- जैर बोलसोनारो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

सैंटियागो। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने शनिवार को कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के मामले में उनका देश किसी भी तरह से दुनिया का कर्जदार नहीं है। धुर दक्षिणपंथी नेता पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का विरोध करते रहे हैं। वह दक्षिणी अमेरिका के नेताओं के समूह ‘पीआरओएसयूआर’ की शुक्रवार को शुरुआत होने के बाद चिली में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह अपने समकक्ष चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन (सीओपी25) की मेजबानी करने पर राजी होने के लिए धन्यवाद देते हैं। इस सम्मेलन को पहले ब्राजील में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। ब्राजील ने इसकी मेजबानी करने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि इसके उद्देश्य असंभव हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम वह समझौता नहीं कर सकते जिसके कुछ लक्ष्य अप्राप्य हों। पर्यावरण सुरक्षा की बात की जाए तो ब्राजील दुनिया का कर्जदार नहीं है।  

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश