By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025
ब्राजील पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पर मार्च 2023 से फरवरी 2024 के बीच बिना किसी स्पष्ट औचित्य के बड़ी मात्रा में धनराशि हासिल करने का आरोप लगाया है। एसोसिएटेड प्रेस को हासिल हुए दस्तावेजों से यह बात सामने आई है।
ब्राजील की एक अदालत उनके खिलाफ दर्ज तख्तापलट की कथित साजिश के मामले में सितंबर में अपना फैसला और सजा सुना सकती है। अगर अटॉर्नी जनरल की मंजूरी मिलती है तो पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ न्याय में बाधा डालने के आरोपों में एक और मुकदमा चलाया जा सकता है।
बोलसोनारो ने नए आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि वह पहले कह चुके हैं कि राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की मौजूदा सरकार उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।
बृहस्पतिवार को एपी को हासिल हुए दस्तावेजों में कहा गया है कि बोलसोनारो ने 50 लाख डॉलर हासिल किए, जिसमें से ज्यादातर धनराशि का कोई स्पष्ट हिसाब-किताब नहीं है। बोलासोनारो एक जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2022 तक राष्ट्रपति थे।