ब्राजील ने चौंकाते हुए अचानक कोविड-19 के चीनी टीके का परीक्षण रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

साओ पाउलो। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने ‘प्रतिकूल और गंभीर प्रभाव’ वाली घटना के मद्देनजर कोरोना वायरस के संभावित चीनी टीके ‘कोरोनावैक’ का चिकित्सकीय परीक्षण रोक दिया है। फैसले की सूचना सोमवार रात को ब्राजीली स्वास्थ्य नियामक ‘एनविजा’ की वेबसाइट पर दी गई। इससे टीके के उत्पादन में शामिल पक्ष भी आश्चर्यचकित हैं।

इसे भी पढ़ें: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के अंतिम डिजाइन की तस्वीरें जारी

उल्लेखनीय है कि कोरोनावैक को लेकर ब्राजील में पहले ही विवाद है और स्वयं राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने इसके रक्षात्मक प्रभाव को लेकर आशंका प्रकट की है। यह परीक्षण ऐसे समय रोका गया है जब साओ पाउलो कोरोनावैक की 40 करोड़ खुराक बनाने के लिए कच्चा माल आयात कर रहा है और 27 नवंबर से देश में इसकी खेप पहुंचनी शुरू हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Aly Goni और Jasmin Bhasin की शादी का काउंटडाउन शुरू? एक्टर के जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल तेज

घरेलू मोर्चे पर झटके खा रहे राष्ट्रपति ट्रंप पर पड़े असर के राजनीतिक व कूटनीतिक मायने

Health Tips: खरबूजे के बीज हैं अमृत समान, महिलाओं की Health के लिए हैं ये 5 चमत्कारी फायदे

राम मंदिर चंदा घोटाला: RSS के Indresh Kumar बोले, SIT रिपोर्ट का इंतज़ार करें, सरकार करेगी कार्रवाई