ब्राजील के फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए किया यह बड़ा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

साओ पाउलो। ब्राजील के शीर्ष फुटबाल क्लबों ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये अपने स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को देने की पेशकश की है जिन पर फील्ड अस्पताल और क्लीनिक बनाये जा सकते हैं। देश में फुटबाल आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में ब्राजील सीरि ए के आधे से ज्यादा क्लबों ने अपने स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दे दिये हैं ताकि मौजूदा हालात से निपटने के लिये अस्पतालों की क्षमता बढाई जा सके।

दक्षिण अमेरिका के मौजूदा चैम्पियन फ्लामेंगो ने माराकाना स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है। क्लब के अध्यक्ष रोडोल्फो लैंडिम ने कहा ,‘‘ दुख की इस बेला में मैं अपने देशवासियों को उम्मीद की एक किरण देना चाहता हूं। हमें अपने बुजुर्गों और जरूरतमंदों का ध्या रखना चाहिये।’’ इसी तरह पेकाएम्बू म्युनिसिपल स्टेडियम में भी 200 बिस्तर लगाकर उसे फील्ड अस्पताल बनाया गया है। सांतोस ने बताया कि विला बेलमिरो स्टेडियम के भीतर भी एक अस्थायी क्लीनिक बनाया जायेगा। ब्राजील में अभी तक कोविड 19 के 1128 मामले सामने आये हैं जिनमें 18 लोग मारे जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा