स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को बच्चों को टोक्यो ले जाने की अनुमति मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

टोरंटो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को अपने बच्चों को तोक्यो ले जाने की अनुमति दे दी है। विश्व की सर्वोच्च खेल संस्था ने यह निर्णय कनाडा की बास्केटबॉल खिलाड़ी किम गौचर के अनुरोध पर लिया जो अपनी नवजात बिटिया को स्तनपान कराती है। गौचर ने इंस्टाग्राम में अपनी तीन महीने की बेटी सोफी को तोक्यो ले जाने की भावनात्मक अपील की थी। ब्रिटिश कोलंबिया के मिसन में रहने वाले 37 वर्षीय गौचर ने कहा कि आईओसी के पूर्व के फैसले के बाद उनके सामने दो ही विकल्प थे – ओलंपिक में नहीं खेलना या तोक्यो में अपनी बेटी के बिना 28 दिन बिताना।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो विकेट हासिल करने वाली पूनम यादव ने सीरीज के लिए की थी जमकर मेहनत

स्टेडियम आधे भरे होंगे लेकिन मैं अपनी बेटी से नहीं मिल पाऊंगी। ’’ गौचर अभी फ्लोरिडा में अभ्यास शिविर में भाग ले रही हैं और आईओसी के नवीनतम निर्णय से उन्हें उनके पति ने अवगत कराया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने इसमें मदद की। ’’ नयी नीति का फायदा स्तनपान कराने वाली उन सभी महिला खिलाड़ियों को मिलेगा जिन्होंने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। इनमें अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी अलेक्स मोर्गन भी शामिल हैं जिनकी मई 2020 में जन्मी बिटिया चार्ली भी अब उनके साथ तोक्यो जा सकती है। गौचर और मोर्गन दोनों का यह तीसरा ओलंपिक होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है