भारत के खिलाफ अंतिम दो ODI के लिए New Zealand टीम में Brett Randell शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ यहां होने वाले चौथे और पांचवें वनडे के लिए बृहस्पतिवार को तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को अपनी टीम में शामिल किया। वनडे श्रृंखला का चौथा मैच शुक्रवार को जबकि पांचवा और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा। भारत अभी श्रृंखला में 2-0 से आगे है।

तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। रैंडेल ने अब तक 145 पेशेवर मैच खेले हैं, जिनमें न्यूजीलैंड ए की तरफ से खेले गए पांच मैच भी शामिल हैं। वह हाल ही में डर्बीशर की तरफ से काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने के बाद लौटे हैं।

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन को भी पांचवें और अंतिम वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने रैंडेल को बधाई दी और यह भी कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी खिलाड़ी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका मिलता है, तो वह खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए कोचिंग स्टाफ में फेरबदल की भी घोषणा की।

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स पाथवे के कोच मिच रेनविक और ‘स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग’ कोच कोरी माइलीज दोनों वनडे मैचों के लिए वाल्टर और मार्टिन गुप्टिल के साथ कोचिंग स्टाफ से जुड़ गए हैं। नियमित गेंदबाजी कोच जैकब ओरम, बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची और ‘स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग’ कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट मैचों की तैयारियों के लिए वेलिंगटन रवाना हो चुके हैं।. न्यूजीलैंड की वनडे टीम: चौथे मैच के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग। पांचवें मैच के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

प्रमुख खबरें

गुमराह करने वाला: Election Commission ने 2024 चुनावों में वोटों में गड़बड़ी के दावों को खारिज किया, निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से जारी किया डेटा

DK Shivakumar बोले- सिद्धरमैया समेत किसी का बुरा नहीं चाहा, सकारात्मक काम करना लक्ष्य

Koffee with Karan Season 9 में Kiara Advani की 2,68,800 रुपये की लाल ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, जानिए उनके इस स्टाइलिश लुक की हर खासियत

Kulgam Attack CCTV Footage | कुलगाम आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई सुरक्षा बलों की बहादुरी, कुछ ही सेकंड में नाकाम किए आतंकियों के ना पाक मंसूबे