‘Bribe for questions' row: महुआ मोइत्रा का पलटवार, निशिकांत दुबे समेत कई लोगों पर ठोका केस

By अंकित सिंह | Oct 17, 2023

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे, सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई और कई मीडिया संगठनों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया। निशिकांत दुबे और देहाद्राई ने आरोप लगाया था कि सांसद ने लोकसभा में सवाल पूछने के लिए ''रिश्वत'' ली थी। याचिका आज न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध थी। कोर्ट ने कहा कि अब वह इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगी। जय अनंत देहाद्राई को महुआ मोइत्रा का पूर्व साथी कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा पर निशिकांत दुबे के आरोप पर बोले संजय राउत, मनोबल गिराने की हो रही कोशिश, भाजपा ने कही यह बात

अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफसवाल पूछने के बदले ‘रिश्वत लेने’ संबंधी भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की गई शिकायत को निचले सदन की आचार समिति के पास भेज दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। दुबे ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए एक उद्योगपति से ‘‘रिश्वत’’ लेने का आरोप लगाया था। महुआ ने आरोपों को आधारहीन बताया है और बिरला से आग्रह किया है कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए समिति गठित करें।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश

TCS Nashik Case: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न पर बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार Protest

MI के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- हार्दिक पंड्या को कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए

Bihar CM Samrat Choudhary को धमकी, Gujarat Police का एक्शन, अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार