2 करोड़ रुपए की रिश्वत, 181 दिन की जेल, संजय सिंह की जमानत से खुलेगा सिसोदिया-केजरीवाल की रिहाई का रास्ता

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रियायत दिए जाने के बाद दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह को जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बेसिक स्तर पर संजय सिंह जमानत के हकदार हैं। ईडी ने कहा कि हमें जो सबूत जुटाने थे वो हमने जुटा लिए गए हैं। जब तक ट्रायल चलेगा तब तक संजय सिंह बाहर रहेंगे। शराब घोटाले से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला था, 2 करोड़ रुपए के रिश्वत के आरोप संजय सिंह पर लगे थे। डी ने 4 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली में उनके आवास पर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। 

क्या है पीएमएलए कानून

धन शोधन निवारण अधिनियम को 2002 में अधिनियमित किया गया था और इसे 2005 में लागू किया गया। इस कानून का मुख्य उद्देश्य काले धन को सफेद में बदलने की प्रक्रिया (मनी लॉन्ड्रिंग) से लड़ना है। मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना, अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों में काले धन के उपयोग को रोकना, मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल या उससे प्राप्त संपत्ति को जब्त करना और मनी लॉन्ड्रिंग के जुड़े अन्य प्रकार के संबंधित अपराधों को रोकने का प्रयास करना। 

इसे भी पढ़ें: एक्शन के लिए तैयार रहिए...सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि ने बिना शर्त माफी मांगी

पीएमएलए की धारा 45

वर्तमान सरकार ने 2018 में पीएमएलए में संशोधन किया, जिसके मद्देनजर धारा 45 के तहत जमानत के लिए दो सख्त शर्तें हैं। पहला, अदालत को यह मानना ​​होगा कि आरोपी दोषी नहीं है, और दूसरा, आरोपी का अपराध करने का कोई इरादा नहीं होना चाहिए। जमानत पर रहते हुए. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की शक्तियों को बरकरार रखते हुए और 2018 में पीएमएलए अधिनियम में संशोधन करते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग एक जघन्य अपराध है जो देश के सामाजिक और आर्थिक मामलों को प्रभावित करता है।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज