BRICS Summit में नयी दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, देश और दुनिया की मुख्य खबरें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

अर्थ2 ब्रिक्स मुद्रा डॉलर से दूरी पर ब्रिक्स ने बरती सावधानी, बातचीत में साझा मुद्रा के बजाय भुगतान प्रणाली पर जोर नयी दिल्ली, अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने की चर्चाओं के बीच ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में साझा मुद्रा या डॉलर को हटाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। बयान में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और निवेश तथा सीमा-पार भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

अर्थ14 ब्रिक्स दूसरी लीड मोदी ब्रिक्स में मोदी ने विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी के मंच में बदलने का किया आह्वान

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा कि विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ग्लोबल साउथ को नियमों का पालन करने वाले के बजाय नियम तय करने वाला बनना होगा।

प्रादे94 कश्मीर आतंकवाद एनआईए लीड सईद भारत के लिए सर्वाधिक वांछित आतंकवादी हाफिज सईद पाकिस्तान में है: एनआईए ने अदालत से कहा जम्मू, राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों को हथियार, धन और निर्देश देने से जुड़े मामले में भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादियों में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल किया है।

प्रादे25 पंजाब अपराधी लीड प्रत्यर्पण जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य मोल्दोवा से प्रत्यर्पित : पंजाब पुलिस चंडीगढ़, पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मोल्दोवा गणराज्य से प्रत्यर्पित कराकर भारत लेकर आई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे18 उत्तराखंड रावत ओएसडी के घर नकदी बरामद होने के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत ने की पार्टी के सभी पद छोड़ने की घोषणा देहरादून, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में बड़ी मात्रा में नकदी और गहने बरामद होने के बाद शनिवार को पार्टी के सभी पद छोड़ने की घोषणा की।

प्रादे84 असम लीड दुर्घटना असम में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत तेजपुर, असम के सोनितपुर और विश्वनाथ जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना की दो अलग अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि14 पश्चिम एशिया यु्द्ध ईरान समर्थित मिलिशिया ने इराक में सऊदी अरब की प्रमुख पाइपलाइन पर हमला किया बगदाद, ईरान समर्थित मिलिशिया ने इराक में सऊदी अरब की प्रमुख पाइपलाइन पर कथित तौर पर हमला करके उसे बंद कर दिया, जिसके बाद इराकी सरकार शनिवार को स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटी रही।

खेल9 खेल टेनिस लीड ओपन टियाफो को हराकर शेल्टन अमेरिकी ओपन फाइनल में, मुकाबला ज्वेरेव से न्यूयॉर्क, अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को हराकर अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

खेल2 खेल भारत संभावना अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत के सामने सैमसन और सूर्यवंशी में चयन की दुविधा नयी दिल्ली, अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि9 एआई विनाश अगर एआई के कारण विनाश की आशंका है, तो क्यों नहीं लगाई जा रही इसे विकसित करने पर रोक क्वींसलैंड, कुछ दिन पहले शोधकर्ता जैकब कॉक्सन ने एंथ्रोपिक कंपनी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह कंपनी और इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियां हमारी जिंदगी के साथ जुआ खेल रही हैं।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली