दूल्हे को वरमाला पहनाते हुए ही हो गई दुल्हन की मौत, मातम में बदली खुशियां

By रितिका कमठान | Dec 04, 2022

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शादी का समारोह अचानक मातम में बदल गया जब जिस दुल्हन की डोली उठने की तैयारियां हो रही थी उसी की अर्थी उठ गई। मामला लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है, जहां दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाई दुल्हन की मौत हो गई। शादी की खुशियों का मौहाल मातम में तब्दील हो गया।

परिजन हुए बेहाल

दुल्हन बनी बेटी को विदा करने का अरमान सजाकर बैठे परिवार के लोगों का अब शिवांगी के जाने से रो रो कर बुरा हाल हो गया है। दूल्हा विवेक भी दुल्हन की मौत से सदमे में है। जानकारी के मुताबिक शिवांगी को बीते 15-20 दिनों से बुखार था। उसका ब्लड प्रेशर भी लो था। मगर उसकी सेहत एक सप्ताह पहले ठीक हो गई थी। इसके बाद शादी के दिन उसे अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार जनों ने तीन दिसंबर को मृतका शिवांगी का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से हार्ट अटैक के कारण मौतें होने का सिलसिला काफी बढ़ गया है। भारत में दिल के दौरे और कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वहीं छोटी उम्र में हार्ट संबंधित परेशानियों या हार्ट अटैक आने के मामले भी काफी बढ़े है। कई नामी हस्तियों का भी हार्ट अटैक से निधन हो चुका है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, एक्टर दीपेश भान, सिंगर केके का नाम शामिल है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन