अगले महीने है शादी, तो Bride-To-Be अभी से शुरु कर दें ये फेस पैक लगाना, पार्लर जैसा आएगा निखार

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 10, 2024

12 नवंबर से शादियों का सीजन शुरु होने जा रहा है। ब्राइड के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां काफी समय से इंतजार करती है। शादियों के सीजन शुरु होने से पार्लर में काफी भीड होने लगती है। कई पार्लर तो इतने बिजी हो जाते हैं कि स्किन केयर करवाने के लिए जगह नहीं होती है। ऐसे में अपना पैसा और समय बचाने के लिए आप घर पर ही पार्लर जैसा ग्लो पा सकते हैं। इस फेस पैके के लगाने से शादी वाले दिन तक ऐसा ग्लो नजर आता है कि सबकी आंखें आप पर रहेगी। इस जादुई फेस पैक को लगाने से शादी के बाद भी निखार नजर आएगा, जिससे आपके पति भी काफी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए बनाएं ये फेस पैक

सामग्री

- संतरें का छिलका

- दो चम्मच छिली हुई मसूर की दाल

- दो चम्मच चावल

- दो चम्मच अलसी 

- दो चम्मच मुलेठी पाउडर 

- एक चम्मच हल्दी

- पांच से सात केसर के धागे

- दो चम्मच चीनी

- एक चम्मच बेसन

फेस पैक बनाने की विधि

- सबसे पहले किसी बर्तन में संतरे का छिलका गर्म कर लें, जब ये ड्राई हो जाए। -इसके बाद चावल और अलसी को हल्का रोस्ट कर लें। ग्राइंडर जार में संतरे का छिलका, दाल, चावल और अलसी को डाल दें। 

- फिर आप केसर के रेशे, एक चम्मच बेसन, मुलेठी पाउडर, हल्दी को डाल दें। इसके साथ ही आप चीनी भी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें और किसी एयर टाइट डिब्बे में रख दें।

कैसे लगाएं ग्लोइंग फेस पैक 

 इसके लिए आप एक बाउल लें उसमें फेस पैक का मिश्रण डालें और कच्चा दूध या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। चेहरे से लेकर गर्दन, हाथ-पैर में लगाकर सूखने दें। 15 से 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रब करते हुए छुड़ाएं और पानी से साफ कर दें। इस पैक को लगाने से त्वचा टाइट होगी और स्किन से दाग-धब्बे होंगे दूर। मसूर की दाल चेहरे की रंगत को साफ करती है , जिससे स्किन चमकदार और सुंदर दिखने लगती है। इस पैक को 20-25 दिनों तक इस्तेमाल करें फिर देखें इसका फर्क चेहरे पर आएगा नजर।

प्रमुख खबरें

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की