How to Become a Pastry Chef: जानें कौन से हैं कोर्स और प्रमुख संस्थान

By सूर्या मिश्रा | Dec 17, 2022

कॅरियर के बहुत से ऑप्शन मौजूद है लेकिन कई बार उलझन होती है अपनी पसंद का करियर कैसे चुने। आप बेकरी इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं। अगर आपके पास इसका डिप्लोमा है या आप पहले इसमें काम कर चुके हैं तो यह आपके लिए ठीक है। आजकल यह इंडस्ट्री में काफी विस्तृत हो चुकी है और बेकरी आइटम्स की डिमांड बढ़ चुकी है। शुरुआत में आप एग्जीक्यूटिव बेकरी शेफ के तौर पर काम कर सकते हैं। इसके लिए आप कोई शार्ट टर्म कोर्स या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं। यह कोर्स 2 महीने से लेकर 3 साल तक के होते हैं। इसके बाद आप एग्जीक्यूटिव बेकरी शेफ के रूप में काम कर सकते हैं।


बेकरी कोर्स

आप डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोडक्शन कर सकते हैं यह डेढ़ साल का होता है। अगर आप होटल मैनेजमेंट कर रहें है तो आपको कोर्स के दौरान ही बेकरी की जानकारी दे दी जाती है। इसक साथ ही बहुत से संस्थान शार्ट टर्म कोर्स के जरिये भी बेकरी की जानकारी देते है। यह कोर्स दो महीने से छह महीने तक के होते हैं। अभी कुल 70 इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आइएचएम) हैं। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध हैं। इन कोर्स के बाद आप एग्जीक्यूटिव बेकरी शेफ बनकर बेकरी से रिलेटेड आइटम्स तैयार कर सकते है जैसे पेस्ट्री, सूफले, टोस्ट आइसिंग पेस्ट्री शेफ, कुकीज बंच, मूज आदि हैं। इन कोर्सेस के बाद आप चाहें तो किसी भी होटल, कैफे या रेस्टोरेंट में जॉब पा सकते है।

 

क्या है बेकरी इंडस्ट्री     

आप सोचते होंगे बेकरी शेफ और पेस्ट्री शेफ दोनों में अन्तर क्या है। बेकरी इंडस्ट्री के दो सेक्शन होते हैं हॉट सेक्शन बेकरी और कोल्ड सेक्शन बेकरी। कोल्ड सेक्शन में केक, पेस्ट्री, मूज, और सूफले आते है इन्हे बनाने वालों को पेस्ट्री शेफ कहते हैं।यहां पेस्ट्री आइटम्स की डेकोरेशन और आइसिंग भी सिखाई जाती है आपको हॉट सेक्शन जिसमें कुकीज, ब्रेड्स, बंच और टोस्ट आते हैं इन्हे बनाने वालों को बेकरी शेफ कहते हैं। एक्जीक्यूटिव शेफ को इन दोनों सेक्शन की नॉलेज होती है। आपको बेकरी कोर्स में इन दोनों सेक्शन के बारे में बताया जाता है।

इसे भी पढ़ें: BSSC Recruitment 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग दे रहा है मौका, बन सकते हैं वैज्ञानिक

पेस्ट्री शेफ बनने के लिए प्रमुख संस्थान

- कुक एंड बेक अकादमी दिल्ली

- इंस्‍टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, फरीदाबाद  

- ताज ग्रुप ऑफ होटल्स, औरंगाबाद

- पीपल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल

- आईटीएम इंस्टीटट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, महाराष्ट्र  


पेस्ट्री शेफ की सेलरी

फ्रेशर के तौर पर पेस्ट्री शेफ के रूप में आपको 8000-15000 तक की सैलरी मिल सकती है। अनुभव होने के बाद के बाद सेलरी बढ़कर लगभग 50000 तक मिल सकती है। अगर आप का खुद का स्टार्ट है तो शुरुआत में आपके काम के आधार पर आपको आर्डर मिलेंगे। काम अच्छा होने पर आपकी कमाई लाखों में हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar