Brij Bhushan Sharan Singh कोर्ट से बरी होने के बाद Gonda पहुंचे, समर्थकों का लगा जमावड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

गोंडा (उप्र), छह अगस्त महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बृहस्पतिवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विशेष विमान से अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से लेकर शहर के विभिन्न रास्तों पर स्वागत द्वार बनाये गये और समर्थकों ने जेसीबी मशीनों की मदद से उन पर फूल बरसाए।

इस दौरान उनके बड़े बेटे और गोंडा सदर सीट से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गाड़ी के ऊपर से गदा लहराकर जीत का जश्न मनाया और कहा कि सत्य की जीत हुई है। हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद बृजभूषण सिंह का काफिला नंदिनी नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए रवाना हो गया, जहां सत्यमेव जयते नाम से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले उन्होंने नंदिनी गौमाता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

आयोजकों के अनुसार इस महारैली में लगभग दो लाख समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। इस भारी भीड़ के लिए महाभोज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि करीब 40 क्विंटल लड्डू बनवाए गए हैं, जिन्हें कार्यक्रम में आए लोगों के बीच बांटने की व्यवस्था है।

आयोजकों ने बताया कि उनके स्वागत के लिए संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे 500 से अधिक बटुकों को भी अयोध्या से बुलाया गया है।

प्रमुख खबरें

IGL ने वित्त वर्ष 2025-26 में जोड़े 3.7 लाख PNG कनेक्शन, 1364 करोड़ का शुद्ध लाभ

Kolkata Municipal Corporation और 6 नगर पालिकाओं के चुनाव दिवाली बाद नवंबर में संभव

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद