कुश्ती संघ प्रमुख के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, विवाद पर बोले बृजभूषण सिंह- कोर्ट को तय करने दें

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करने वाली पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पहलवानों की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा और मामले को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

इसे भी पढ़ें: WFI के गतिरोध पर चर्चा के लिए आईओए की कार्यकारी समिति की बैठक 27 अप्रैल को

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने चल रहे विरोध पर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कहा कि जब (मामला) सुप्रीम कोर्ट के पास है तो क्यों बोलें? मामला अब सुप्रीम कोर्ट के पास है, इसे तय करने दें।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप