रुपये के बजाय अमेरिकी डॉलर लेकर आएं, पाकिस्तान की पंजाब सरकार का भारतीय सीखों को सलाह

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2024

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सोमवार को देश की यात्रा करने के इच्छुक भारतीय सिखों को भारतीय मुद्रा के बजाय अमेरिकी डॉलर ले जाने की सलाह दी। पंजाब के पहले सिख मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने यहां कहा कि हमें कई शिकायतें मिली हैं कि अपने पवित्र स्थानों के लिए पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सिखों का शोषण मौजूदा विनिमय दर से काफी कम (राशि) देकर किया जाता है। अरोड़ा, जो पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान (अध्यक्ष) भी हैं। भारत से सिखों के शोषण के बारे में कई शिकायतें मिलने के बाद सलाह जारी की। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Big Clash On Nasrallah Death: हिजबुल्लाह चीफ की मौत पर जल उठा पूरा पाकिस्तान, अमेरिकी दूतावास की ओर हिंसक भीड़...

मंत्री ने यह भी कहा कि यहां आने वाले भारतीय सिखों को समूह नेताओं को यहां सुविधाओं के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव की 555वीं जयंती पर उत्सव में भाग लेने के लिए 14 नवंबर को बड़ी संख्या में भारतीय सिख यहां आने वाले हैं। पिछले साल, लगभग 3,000 भारतीय सिख इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाघा सीमा के माध्यम से यहां पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: रावलपिंडी प्रदर्शन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan पर आतंकवाद का नया मामला दर्ज

कई सिख पाकिस्तान के करतारपुर मंदिर को उस स्थान के रूप में देखते हैं जहां उनका धर्म शुरू हुआ था: इसके संस्थापक, गुरु नानक का जन्म 1469 में पूर्वी पाकिस्तानी शहर लाहौर के पास एक छोटे से गांव में हुआ था। लेकिन वहां पहुंचने के लिए, यात्रियों को पहले मुश्किल से मिलने वाला वीजा लेना होगा, लाहौर या किसी अन्य प्रमुख पाकिस्तानी शहर की यात्रा करनी होगी और फिर गांव तक ड्राइव करना होगा, जो भारतीय सीमा से सिर्फ 4 किमी (2-1/2 मील) दूर है।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश