ब्रिटेन ऐसे ‘सबसे अच्छे’ मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहा है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2022

भारत को ‘आर्थिक महाशक्ति’ बताते हुए ब्रिटेन ने बुधवार को कहा कि वह ऐसे ‘सबसे अच्छे’ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में काम कर रहा है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो। भारत और ब्रिटेन ने इस साल जनवरी में एफटीए के लिए बातचीत शुरू की थी और दीपवाली तक बातचीत को पूरा करने का अनौपचारिक लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, कई मुद्दों पर आम सहमति की कमी के कारण समयसीमा चूक गई। ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार सचिव ग्रेग हैंड्स ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार सचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने पहले ही ज्यादातर बातचीत को पूरा कर लिया है और जल्द ही अगले दौर की वार्ता शुरू की जायेगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-भारत संबंधों को फिर से अगले स्तर तक लेकर जाएंगे : ट्रंप

उन्होंने कहा कि भारत निश्चित रूप से एक ‘आर्थिक महाशक्ति’ है, जिसका वर्ष 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने का अनुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रिटेन में राजनीतिक स्थिरता से अब समझौते के लिए बातचीत को तेज करने में मदद करेगी, जो संभावित रूप से 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें