ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख

By अंकित सिंह | Sep 08, 2022

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थीं। पिछले कुछ दिनों से वह स्कॉटलैंड मे थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा वक्त तक शासन किया है। वह 70 साल शासन के शीर्ष पर रहीं। गुरुवार सुबह से ही उनकी तबीयत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। उन्हें हरे होने में और चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए महाराज और राष्ट्रमंडल देशों के नए राष्ट्राध्यक्ष के रूप में महारानी के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर हर तरफ शोक का माहौल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि महारानी एलिजाबेथ को हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने गरिमा और शालीनता का परिचय दिया है। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना है उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच