घर में थी 200 साल पुरानी गुफा, लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर किया एक्सप्लोर

By रितिका कमठान | Aug 07, 2023

वर्षों से हम किसी घर में रह रहे हैं और अचानक पता चले कि उस घर में एक खुफिया गुफा भी है। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ है जिसे अपने ही घर मे खुफिया गुफा मिली है। इस गुफा की जानकारी उसने अपने दोस्तों और स्कूल के शिक्षकों के साथ साझा की है। इसके बाद सभी ने मिलकर घर के नीचे मिली गुफा में जाने का फैसला किया। इस दौरान ये पता चला है कि ये गुफा वर्षों पुरानी है, जिसके बारे में लोगों को वर्षों से पता नहीं था।

 

बता दें कि ये मामला ब्रिटेन के नॉटिंगम का है। इस संबंध में विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि ये गुफा 1800 के समय की हो सकती है। संभावना है कि इस गुफा का उपयोग घरेलू तहखाने के तौर पर किया जाता रहा होगा। इस गुफा संबंध में द सन में रिपोर्ट छपी है, जिसमें इसपर चर्चा की गई है। बता दें कि ये गुफा तब मिली है जब मजदूर यहां लाइट लगाने जा रहे है। इसी दौरान छात्रों ने भी इस गुफा को देखने का मन बनाया। इस दौरान ही गुफा मिली है, जिसमें सभी चार दिवारों को काटकर बनाई गई बेंच भी यहां मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये गुफा भोजन, पेय पदार्थों को स्टोर करने के लिए उपयोग करती थी। इसे पैंट्री के तौर पर उपयोग किया जाता था, जिसमें कई अलमारियां भी थी।

 

जानकारी के मुताबिक नॉटिंगम में नए घर में शिफ्ट होने के बाद उन्हें अपने घर में इस गुफा के होने की जानकारी मिली है। हालांकि इस खोज के होने के बाद वो रोमांचित होने के साथ ही डरी भी हुई है। बता दें कि ये गुफा अधिक लंबी नहीं है। ये सिर्फ छह फीट लंबी और चार फीट चौड़ी गुफा ही है। मगर इस गुफा का मिलना रोमांच से भरपूर है। वहीं इस घर में रहने वाली स्टेफनी बेनेट ने बताया कि जब इस गुफा के बारे में पता चला तो सभी लोग मिलकर इसे देखने के लिए गए।

हालांकि ये गुफा अधिक बड़ी नहीं है मगर इसे ढूंढने से पहले सभी के मन में सवाल था कि वहां क्या मिलेगा। घर में इस तरह की यूनिक गुफा होना बेहद शानदार है। उन्होंने कहा कि अब हम सोच रहे हैं कि इस गुफा का उपयोग किस तरह से किया जाएगा। अब तक इस गुफा में कोई आयोजन नहीं किया गया है।

 

स्थानीय पुरातत्वविद भी हैरान

इस खोज को देखने के बाद स्थानीय पुरातत्वविदों से भी संपर्क किया गया है। इस गुफा के बारे में जानकर खुद पुरातत्वविद भी काफी हैरान है। इस गुफा के संदर्भ में पुरातत्वविदों का अनुमान है कि ये लगभग 200 वर्ष पुरानी गुफा है यानी 1800 के आसपास की। ये गुफा तहखाने की तरह की है, जिसमें ऊपर ईमारत है और नीचे तहखाना है। ये गुफा आकार में छोटी है। 

प्रमुख खबरें

अपमानजनक बयान के लिए कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने की मांग

मोदी-नेतन्याहू का क्या है बड़ा प्लान? यहूदियों पर पहलगाम जैसे अटैक के बाद इजरायल पहुंचे जयशंकर

साल में 13 महीने और समय 7 साल पीछे! Jorden से सीधा दुनियां के सबसे अजीब देश पहुंचे PM मोदी

MGNREGA में बदलाव को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, कहा- यह महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान