ब्रिटेन: थेटफोर्ड संग्रहालय को पंजाब के अंतिम महाराजा की विरासत को संजोने के लिए करीब 2 लाख पाउंड मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2024

सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की विरासत को संजोने के लिए ब्रिटेन स्थित एक संग्रहालय को ‘नेशनल लॉटरी हेरिटेज फंड’ द्वारा लगभग 200,000 पाउंड का अनुदान दिया गया है। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (बीबीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, नॉरफॉक के थेटफोर्ड में ‘एंसिएंट हाउस म्यूजियम’ को उसकी 100वीं वर्षगांठ पर यह धनराशि प्रदान की गई। संग्रहालय की स्थापना 1924 में महाराजा दलीप सिंह के पुत्र प्रिंस फ्रेडरिक दलीप सिंह द्वारा की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुदान के रूप में प्राप्त 1,98,059 पाउंड (2,51,712.99 अमेरिकी डॉलर) की धनराशि का इस्तेमाल परिवार की गाथा को प्रदर्शित करके बताने में उपयोग किया जाएगा। महाराजा दलीप सिंह, महाराजा रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। महाराजा रणजीत सिंह ने 1799 में पंजाब में सिख साम्राज्य की स्थापना की थी।

नॉरफ्रॉक काउंटी काउंसिल ने कहा कि नए प्रदर्शन के तहत ‘एंग्लो-पंजाब’ इतिहास, एल्वेडेन हॉल का एक मॉडल, दलीप सिंह के चित्र को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक मताधिकार प्राप्त करने में परिवार के योगदान और उसकी सक्रियता को भी प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय में परिवार की वस्तुएं भी प्रदर्शित की जाएंगी, जैसे कि दलीप सिंह की चलने की छड़ी, जिसे उन्हें किंग एडवर्ड सप्तम ने तब दी थी, जब वह प्रिंस ऑफ वेल्स थे।

प्रमुख खबरें

Bharat NCAP 2.0: Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान, Crash Test नियम सख्त होने से 5-Star Rating होगी मुश्किल

सावधान! बाहर निकलना मना है...24 राज्यों में आ रहा सबसे भयानक तूफान

मराठी में बोलने की मंत्री की रिक्वेस्ट पर Sanjay Dutt का मजेदार जवाब, 6 साल यरवदा जेल में रहा, तब भी मराठी नहीं सीख पाया

Sweat और Humidity में भी नहीं खिसकेगी बिंदी, आजमाएं ये Best Beauty Hacks