आस्था व धर्म की स्वतंत्रता पर वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा ब्रिटेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

 लंदन| ब्रिटेन की सरकार ने धर्म या आस्था की स्वतंत्रता (एफओआरबी) को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2022 में लंदन में एक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की है ताकि उत्पीड़न से निपटने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को बढ़ावा मिल सके।

इसे भी पढ़ें: भारतीय छात्रों की वापसी के बारे में चीन का रुख अब भी स्पष्ट नहीं

इस आयोजन का मकसद अंतरराष्ट्रीय सरकारों और पंथ नेताओं को एक साथ लाना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर कोई सभी जगह अपने धर्म या आस्था का स्वतंत्र रूप से पालन कर सके।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हर जगह, सभी लोग भेदभाव और उत्पीड़न से मुक्त हों, भले ही उनकी राय और आस्था कुछ भी हो।

हमने इस साल जी7 की अपनी अध्यक्षता का इस्तेमाल इन मौलिक स्वतंत्रताओं की रक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए किया है...।’’

लंदन में होने वाले शिखर सम्मेलन के पहले अमेरिका और पोलैंड ने पिछले एफओआरबी कार्यक्रमों का आयोजन किया था।

इसे भी पढ़ें: चीन ने पहली बार हिंद-प्रशांत पहल को स्वीकार किया

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर