रूसी हमलों से बचाव करने में मदद के लिए और अधिक हथियार यू्क्रेन भेजेगा ब्रिटेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

लंदन|  ने बुधवार को कहा कि वह और अधिक हथियार, खासतौर पर टैंक रोधी मिसाइल यूक्रेन भेजेगा, ताकि रूसी हमलों का यह पूर्वी यूरोपीय देश मुकाबला कर सके।

लंबी दूरी तक मार करने वाली जावेलिन मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की एक छोटी खेप भी हथियारों की नयी आपूर्ति में शामिल है।

रक्षा मंत्री ने संसद सदस्यों से कहा, ‘‘मैं सदन को बता सकता हूं कि हम 3,615 एलएलएडब्ल्यू (टैंक रोधी मिसाइल) भेजेंगे तथा और अधिक आपूर्ति करना जारी रखेंगे। हम बहुत जल्द टैंक रोधी जावेलिन मिसाइल की छोटी खेप की भी आपूर्ति शुरू करेंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन के अनुरोध के जवाब में सरकार ने स्टारस्ट्रीक वायु रोधी मिसाइल दान करने की संभावना तलाशने का फैसला किया है। हमारा मानना है कि यह प्रणाली रक्षात्मक हथियारों की परिके दायरे में बनी रहेगी लेकिन यूक्रेनी सैनिकों को अपने आसमान की कहीं बेहतर तरीके से रक्षा करने में मदद करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम राशन, मेडिकल उपकरण और अन्य गैर घातक सैन्य सहायता की आपूर्ति भी बढ़ा रहे हैं। ’’

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि ब्रिटिश सरकार रक्षात्मक प्रणालियों की आपूर्ति करने के लिए और युद्ध नहीं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘रूस अपनी तरकीब बदल रहा है और इसलिए यूक्रेन को भी ऐसा करने की जरूरत है। ’’

स्वीडन और फिनलैंड सहित कुल 14 देशेां ने हथियारों की आपूर्ति की है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज