हिंद महासागर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने मुंबई पहुंचा ब्रिटेन का रक्षा मंडल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स की रक्षा प्रवर समिति के सदस्यों ने हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की बेहतर समझ हासिल करने और यह पता लगाने के लिए मुंबई का दौरा किया कि ब्रिटेन क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने में कैसे योगदान दे सकता है। भारतीय नौसेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, सांसद टोबियास एलवुड के नेतृत्व में ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने 19 से 21 जुलाई तक मुंबई का दौरा किया। एलवुड ब्रिटिश सेना के पूर्व अधिकारी और रक्षा प्रवर समिति के मौजूदा अध्यक्ष हैं। बयान के अनुसार, ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला और कमान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

उसने कहा कि भारतीय नौसेना और ब्रिटिश रॉयल नेवी के द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास कोंकण-23 का मार्च में आयोजित हालिया संस्करण क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और नियम-आधारित व्यवस्था को बनाए रखने के दोनों देशों के प्रयासों पर प्रकाश डालता है। नौसेना ने कहा कि रक्षा प्रवर समिति के सदस्यों का हालिया दौरा विभिन्न क्षेत्रों में अंतर-संचालन बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है। उसने कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में साझा हितों और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के पारस्परिक लक्ष्य के साथ दोनों देश मिलकर काम करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gulveer Singh का डबल कमाल, 10000m के बाद 1500m में जीता Silver

उज्जैन Shahi Masjid मामले में समझौता, Madhya Pradesh High Court ने अपील निपटाई

Bengal के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले हैं, Kolkata में बोले BJP नेता Nitin Nabin

Glowing Skin के लिए असरदार हैं ये 5 किचन फूड्स, ऐसे बनाएं होममेड Face Pack