बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-22 में ब्रिटेन काअब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेगा हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

कोलकाता। दुनियाभर के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले बंगाल वैश्विक कारोबारी सम्मेलन (बीजीबीएस) में ब्रिटेन से 49 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में व्यवसायों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों के शीर्ष लोग 20-21 अप्रैल को यहां बीजीबीएस में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक विज्ञप्ति में कोलकाता में पदस्थ ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त निक लो के हवाले से कहा गया, ‘‘ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त और ब्रिटिश काउंसिल कोलकाता बीजीबीएस में ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल को भेजेंगे।’’

प्रमुख खबरें

प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल

हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी पर एफआईआर का कानूनी तरीके से जवाब देगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

जी20 बैठक में भाग लेने अमेरिका के एशविल पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Bahula Chaturthi 2026: संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन रखें व्रत, जानें Muhurat और पूजन विधि