ब्रिटेन की महारानी नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति संबंधी समारोह स्कॉटलैंड में कर सकती हैं: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2022

लंदन, 27 अगस्त। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल स्थित अपने आवास पर नवनिर्वाचित नेता को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए पारंपरिक समारोह आयोजित कर सकती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। महारानी एलिजाबेथ (96) उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं औरस्कॉटलैंड में गर्मी की अपनी वार्षिक छुट्टी बिता रही हैं। द सन अखबार का दावा है कि महारानी के लिए एक गुप्त योजना तैयार की गयी है, जिसके तहत वह लंदन के बकिंघम पैलेस या दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में विंडसर कैसल की यात्रा करने के बजाय बाल्मोरल बेस पर नवनिर्वाचित नेता की आगवानी करेंगी।

संभवत: ऐसा पहली बार होगा कि संसद में बहुमत दल के नेता द्वारा महारानी के ‘‘हाथों का चुंबन’’ लंदन या विंडसर के बाहर लिया जाएगा। द सन ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘‘महारानी को अब यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री आसानी से बाल्मोरल पहुंच सकते हैं तो भी महारानी के लिए 1,000 मील की यात्रा करके आना जाना अच्छा विकल्प नहीं हो सकता।

प्रमुख खबरें

Samastipur में Swatantrata Senani Express के AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

शिक्षक दिवस पर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों का संगम!

नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा: प्रो. संजय द्विवेदी

पश्चिम बंगाल के CM Suvendu Adhikari का ऐलान: Maha Ashtami पर पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी