ब्रिटिश परिवारों को मिले गलत शव, हादसे के पीड़ित परिवारों ने किया चौंकाने वाला दावा

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2025

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ित परिवारों ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों को कथित तौर पर गलत शव भेज दिए गए हैं। एक मामले में अंतिम संस्कार रद्द करना पड़ा क्योंकि पता चला कि ताबूत में किसी और के अवशेष थे। एक अन्य घटना में दो पीड़ितों के शवों को कथित तौर पर एक ही ताबूत में मिला दिया गया था और दफनाने से पहले उन्हें अलग करना पड़ा। कई शोक संतप्त ब्रिटिश परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील जेम्स हीली-प्रैट ने कहा कि अवशेषों के साथ की गई गलत व्यवहार ने रिश्तेदारों को परेशान कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी NTSB ने एयर इंडिया क्रैश में पायलट की गलती वाली खबरों को किया खारिज, कहा - 'ये सिर्फ अटकलें हैं'

बोइंग 787-8 द्वारा संचालित एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाते समय उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई, जबकि ज़मीन पर 19 लोग मारे गए। मृतकों में 52 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। इनर वेस्ट लंदन की कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने कथित तौर पर इन त्रुटियों की पहचान की थी। 

प्रमुख खबरें

Health Minister JP Nadda पहुंचे Apollo Hospital, वरिष्ठ BJP नेता LK Advani का जाना हाल

IND vs WI 5th T20I: संजू सैमसन की फॉर्म पर बोले Abhishek Nayar, बेंगलुरु में बड़ी पारी की उम्मीद

Maharashtra FDA की कार्रवाई: एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के मामले में Reliance Consumer के निदेशक सहित 10 पर FIR

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Army Major पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, दो अफसरों की पत्नियों से अवैध संबंध रखने का लगा है आरोप