ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन का बड़ा बयान, पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2023

ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की डॉक्यूमेंट्री "पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई" है। न्यूज 18 से बात करते हुए ब्रिटिश सांसद ने कहा, “बीबीसी ब्रिटिश सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। डॉक्यूमेंट्री एक हैचेट जॉब है। विवादास्पद दो-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री सीरिज  ने भारत में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। डॉक्यूमेंट्री में 2002 के दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी के कार्यकाल को दर्शाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बाद BBC के मुंबई ऑफिस में भी इनकम टैक्स का छापा, स्टॉफ को घर भेजा गया

बीबीसी की दो-भाग की सीरिज 'एक विशेष बदनाम कथा को आगे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया और पूरी तरह से प्रोपगेंडा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पिछले महीने कहा था, "पूर्वाग्रह", "वस्तुनिष्ठता की कमी", और "निरंतर औपनिवेशिक मानसिकता" इसमें "स्पष्ट रूप से दिखाई देती है" है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर