हैवान बना जीजा, 9 साल की बच्ची का किया रेप; डिप्रेशन में नाबालिग

By निधि अविनाश | Dec 09, 2021

रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना राजधानी दिल्ली से आई है। बता दें कि, एक 9 साली की बच्ची का उसके ही जीजा ने रेप किया। इस दरिदंगी के बाद बच्ची डिप्रेशन में चली गई। डॉक्टर के पास जब इलाज होना शुरू हुआ तब इस मामले का खुलासा हुआ। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया है और अब मामले की जांच हो रही है। दिल्ली के गोविंदपुरी में बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। माता-पिता के अलावा घर में भाई और बहन भी है।

जानिए पूरा मामला 

बच्ची की बड़ी बहन की शादी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले युवक से हुई। रक्षाबंधन के त्यौहार में जब बड़ी बहन अपने घर दिल्ली आई तो पति भी साथ में आया। राखी के दिन शाम को सभी परिवार वाले बाहर चले गए और घर में केवल बच्ची और जीजा रह गए। मौके का फायदा उठाते हुए जीजा ने बच्ची का बलात्कार कर दिया। बच्ची इस घटना के बाद काफी उदास और चुप रहने लगी। बच्ची के बदलते व्यवहार को देख परिवार वाले परेशान हो गए और बच्ची से पूछने लगे लेकिन डिप्रेशन में होने के कारण वह कुछ नहीं बोली। परिवार वालों को लगा बच्ची पर किसी ने जादू-टोना किया है और इस शक में काफी  झाड-फूंक कराया। इन सबके बावजूद बच्ची के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। बच्ची को जब डॉक्टर के पास काउंसलिंग में ले जाया गया तब उसने घटना का पूरा खुलासा किया। 

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद