Gujarat: माता-पिता समेत चार परिजनों की आत्महत्या के कुछ महीनों बाद भाई-बहन ने जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

भावनगर (गुजरात)। गुजरात के भावनगर जिले में माता-पिता समेत चार परिजनों की आत्महत्या के कुछ महीनों बाद एक युवती और उसके छोटे भाई ने घर में कीटनाशक पीकर कथित तौर पर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीहोर तालुका के सोनगढ़ थाने के उप-निरीक्षक डी. वी. डांगर ने बताया कि ऋषिता मोरदिया (25) और उसके भाई पार्थ (21) ने शुक्रवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर पर फिनाइल पी लिया और सीहोर के एक अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के प्राचार्यों के संगठन ने रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता का आह्वान किया

अधिकारियों ने बताया कि अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद से, भाई-बहन सूरत में अपने रिश्तेदारों के साथ रहते थे, लेकिन वे तीन दिन पहले सीहोर तालुका में अपने पैतृक गांव पदपन लौट आए। उन्होंने बताया कि इससे पहले ऋषिता ने परिवार में हुई मौतों के दो दिन बाद फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उसे अस्पताल ले जाया गया और वह बच गई थी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

Maharashtra Police ने प्रयागराज से 2 को दबोचा, 139 करोड़ का Drugs रैकेट बेनकाब